मिशन कर्मयोगी
- राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता विकास कार्यक्रम को मिशन कर्मयोगी के नाम से केंद्रीय मंत्री मंडल द्वारा आरंभ।
- विभिन्न प्रस्तावित निकाय
A- क्षमता विकास आयोग
B- पूर्ण स्वामित्व वाला विंश प्रयोजन वाहन (SPV)
- कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 8 के अंतर्गत
- Not for profit
- iGot- Karmyogy प्लेटफॉर्म का स्वामित्व व प्रबंधन देखेगी।
- यह प्लेटफार्म दो करोड़ से भी अधिक कर्मिको की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए व्यापक व अत्याधुनिक संरचना उपलब्ध कराएगा।
C- सार्वजनिक मानव संसाधन परिषद
- इसका मुख्य उद्देश्य उच्च गुणवत्ता मानक वाले प्रभावकारी सेवा प्रदायगी वाले सिविल सेवकों का निर्माण करना है।
MEIS
- भारतीय व्यापार नीति (2015-20) के अंतर्गत MEIS (Merchandise export from india scheme) तथा SEIS (Service export from india scheme) दो प्रमुख कार्यक्रम है।
रेडवुल की ट्रेडमार्क संबंधी याचिका खारिज
- बौद्धिक संपदा अपीलीय बोर्ड (IPAB) ने एनर्जी ड्रिंक बनाने वाली कंपनी रेडवुल की याचिका खारिज करते हुए कहा कि डा० रेड्डीज लेबोरेटरीज को ट्रेडमार्क Your wings to life न तो भ्रामक है और न ही एक समान है।
- आवेदक का मार्क your wings to life उसका मुख्य मार्क नहीं है बल्कि उसका उप ब्रांड है।
- IPAB का गठन भारतीय ट्रेडमार्क अधिनियम- 1999 तथा भौगोलिक संकेतक (पंजीकरण एवं संरक्षण) अधिनियम के तहत रजिस्टार के निर्णय के खिलाफ अपील को सुनने के लिए 2003 में किया गया।
मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट्स फ्रॉम इंडिया स्कीम (MEIS)
संदर्भ
- हाल ही में MEIS के तहत उपलब्ध कुल लाभों की उच्चतम सीमा लागू की गई है।
Important facts
- किसी आयात निर्यात कोड (IEC) धारक को दिए जाने वाला कुल लाभ 1 सितंबर 2020 से 31 दिसंबर 2020 तक किए गए निर्यातों के प्रति IEC पर दो करोड़ रुपए से अधिक नहीं होगा।
- कोई भी IEC धारक जिसने एक सितंबर 2020 से पहले 1 वर्ष के दौरान कोई निर्यात नहीं किया या 1 सितंबर या उसके बाद नई IEC प्राप्त की है, MEIS के तहत कोई भी दावा प्रस्तुत करने का हकदार नहीं है।
MEIS क्या है?
- MEIS, भारतीय विदेश व्यापार नीति (FTP)- 2015-20 के “भारत से निर्यात कार्यक्रम” की एक योजना है, दूसरी योजना “सर्विस एक्सपोर्ट्स फ्रॉम इंडिया स्कीम (SEIS)” है।
- योजना के तहत निर्यातकों को लाभ “शुल्क ऋण प्रतिभूति पत्र” के माध्यम से दिए जाते हैं।
- MEIS को “विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT)” द्वारा अधिसूचित तथा “वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय” द्वारा कार्यान्वित किया जाता है।
उद्देश्य
- भारत में उत्पादित/निर्मित, विशेष रूप से अधिक निर्यात क्षमता तथा रोजगार संभावना वाले और भारत की निर्यात प्रतिस्पर्धा बढ़ाने वाली वस्तुओं तथा उत्पादों के लिए अवसंरचना अक्षमताओं और संबंधित लागतों में संतुलन करने के लिए शुरू किया गया है।
NOTE- MEIS ने विदेश व्यापार नीति 2009-2014 में मौजूद अन्य पांच समान प्रोत्साहन योजनाओं को प्रतिस्थापित किया है-
1- फोकस प्रोडक्ट स्कीम (FPS)
2- Focus Market Scheme (FMS)
3- Market linked FPS (MLFPS)
4- अवसंरचना प्रोत्साहन योजना
5- विशेष कृषि ग्रामीण योजना (VKGVY)
वैश्विक नवाचार सूचकांक 2020- 13 वां संस्करण जारी
- कार्नेल विश्वविद्यालय, INSEAD और WIPO द्वारा संयुक्त रुप से प्रकाशित किया जाता है।
- किसी अर्थव्यवस्था के नवाचार प्रदर्शन का मापन।
NOTE- GII 2020 रैंकिंग, अनुसंधान एवं विकास तथा अंतरराष्ट्रीय पेटेंट और ट्रेडमार्क आवेदनों जैसे पारंपरिक मानदंडों सहित 80 संकेतको पर आधारित है।
भारत का प्रदर्शन- 48 वां स्थान (चार पायदान की छलांग)
- मध्य और दक्षिण एशियाई देशों में भारत शीर्ष पर
- 2019 में- 52 वां स्थान (2015 में- 81 वां स्थान)
- भारत, विश्व में निम्न मध्यम आय वर्ग में तीसरी सर्वाधिक नवोन्मेष वाली अर्थव्यवस्था है।
- भारत, ICT, सीमाओं के निर्यात, सरकारी ऑनलाइन सेवाओं, विज्ञान और इंजीनियरिंग में स्नातक तथा R and D गहन वैश्विक कंपनियों जैसे संकेतों में शीर्ष 15 देशों में सम्मिलित है।
वैश्विक परिदृश्य
- सिर्ष पांच देश- स्विट्जरलैंड > स्वीडन > USA > ब्रिटेन > नीदरलैंड
- दक्षिण कोरिया पहली बार शीर्ष 10 देशों में शामिल।
- भारत, चीन, फिलीपींस, वियतनाम नवाचार में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
श्री नारायण गुरु
- भारत के महान संत एवं समाज सुधारक थे।
- इनका जन्म एझावा परिवार में हुआ था।
- हाल ही में, 2 सितंबर को श्री नारायण गुरु की 164 वी जयंती मनाई गई।
- इन्होंने केरल में समाज सुधार आंदोलन का नेतृत्व किया तथा जातिवाद को खारिज करते हुए अध्यात्मिक स्वतंत्रता और सामाजिक समानता के नए मूल्यों को बढ़ावा दिया।
- अरविप्पुरम आंदोलन [वर्ष 1888] : श्री नारायण गुरु द्वारा, केरल के अरविप्पुरम में एक शिव मूर्ति की स्थापना की।
- इन्होंने कालाडी में ‘अद्वैत आश्रम’ की स्थापना की तथा ‘आत्मोउपदेश सतकाम’ नामक साहित्य की रचना किया।
- इन्होंने वायकोम सत्याग्रह (1924 -25) में अपना सहयोग दिया, इसका उद्देश्य श्रावणकोर में मंदिर में निम्न जातियों के लिए प्रवेश दिलाना था। इस दौरान महात्मा गांधी की नारायण गुरु से भेंट हुई।
चीन द्वारा अपने विस्तार हेतु गैर सैन्य रणनीति का प्रयोग।
- हाल ही में अमेरिकी कांग्रेस के रक्षा विभाग से प्रकाशित एक वार्षिक रिपोर्ट में चीन द्वारा अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा और अपने प्रभुत्व विस्तार हेतु सैन्य अड्डो के विस्तार तथा अन्य सैन्य रणनीतियों की बात कही गई है।
प्रमुख बिंदु
- अमेरिकी रक्षा विभाग द्वारा जारी DOD चीन सैन्य शक्ति रिपोर्ट-2020 के अनुसार,चीनी नेताओं द्वारा चीन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने हेतु सशस्त्र संघर्ष जैसी रणनीति का प्रयोग किया जाता है।
- रिपोर्ट के अनुसार, चीन अपनी सैन्य शक्ति के प्रभाव को अधिक दूरी तक स्थापित करने के लिए देश के बाहर मजबूत सैन्य अड्डों को स्थापित करने की कोशिश कर रहा है।
- चीन अपनी उपक्रमों की आलोचनाओं को नियंत्रित करने के लिए बहुपक्षीय संगठनों का भी उपयोग करता है।
- रिपोर्ट में Naan war militiary Activies (NWMA) को चीनी सेना द्वारा प्रयोग किए जाने वाले दो प्रकार के सैन्य अभियानों का हिस्सा बताया गया है।
- रिपोर्ट में इस बात की भी संभावना व्यक्त की गई है कि चीन अपने थल, हवाई व नौसेना को अतिरिक्त सैन्य रसद सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु जिबूती के अतिरिक्त अन्य नये विदेशी सैन्य अड्डों की स्थापना की योजना बना रहा है।
- रिपोर्ट के अनुसार, Belt And road initiative project के माध्यम से अन्य देशों में भी चीनी सैन्य पहुंच का विस्तार होगा।
- रिपोर्ट के अनुसार,चीन बहुपक्षीय अंतरराष्ट्रीय संगठनों का प्रयोग अपने राजनीतिक प्रभाव को मजबूत व नए अवसरों को उत्पन्न करने के लिए कर रहा है। जिसमें BRICS व SCO का उदाहरण दिया गया है।
- उपरोक्त के अतिरिक्त चीन हिंद महासागर के साथ ही विश्व के अन्य हिस्सों में सैन्य व गैर सैन्य गतिविधियां, क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति व स्थिरता के संदर्भ में एक बड़ी चिंता है।
आरे फॉरेस्ट के 600 एकड़ को आरक्षित वन घोषित
- हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के निकटवर्ती आरे की 600 एकड़ भूमि को आरक्षित वन के रूप में घोषित किया गया।
प्रमुख बिंदु
- भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत पहली बार आरक्षित वनों का प्रावधान किया गया है।
- आरक्षित वन संबंधित राज्य सरकारों द्वारा घोषित किए जाते हैं।
- आरक्षित वनों में विशेष आदेश के बगैर शिकार चराई आदि जैसी सभी गतिविधियां प्रतिबंधित होती हैं।
- आरे विश्व में किसी भी महानगर की सीमाओं के अंदर इतना बड़ा जंगल विकसित होने का पहला उदाहरण है।
स्पेशल फ्रंटियर फोर्स (SFF)
- कुछ खबरों के अनुसार, विकास बटालियन के जानी जाने वाली एक स्पेशल फ्रंटियर फोर्स यूनिट हाल ही में चीनी अतिक्रमण को रोकने के लिए लद्दाख में चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा पर (LAC) कुछ प्रमुख पहाड़ियों पर कब्जा जमाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
एस०एफ०एफ० क्या है?
- स्पेशल फ्रंटियर फोर्स का गठन 1962 में हुए भारत चीन युद्ध के बाद खुफिया फोर्स के रूप में किया गया था।प्रारंभ में सिर्फ तिब्बतियों को भर्ती किया गया था किंतु वर्तमान तिब्बती गोरखा दोनों शामिल हैं तथा शुरुआत में SFF को “इस्टैब्लिश्मन्ट-22”के नाम से जाना जाता था।