6 &7 November 2020 Current Affairs

वर्चुअल ग्लोबल इन्वेस्टर राउंड टेबल

  • Virtual global investor roundtable – VGIR प्रमुख वैश्विक संस्थागत निवेशकों,भारतीय उद्योगपतियों और भारत सरकार एवं वित्त बाजार नियामको के शीर्ष निर्धारकों के बीच एक विशेष वार्ता प्रक्रिया है।
  • इसमें भारत में आर्थिक एवं निवेश के दृष्टिकोण से संरचनात्मक सुधारों को गति देने और वर्ष 2024-25 तक 5 ट्रिलियन अमेरिकी डालर की अर्थव्यवस्था बनाने के भारत सरकार के दृष्टिकोण के बारे में चर्चा की गई है।

    विशेषताएं

 आत्मनिर्भर भारत विजन

  ESG  स्कोर – भारत में पर्यावरण, सामाजिक एवं शासन अर्थात EGS स्कोर पर उच्च रैंकिंग वाली कंपनियां विद्यमान है।

  • राष्ट्रीय अवसंरचना पाइपलाइन- यह भारत में विभिन्न सामाजिक एवं आर्थिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के 1.5 ट्रिलियन डालर के निवेश की महत्वकांक्षी योजना है जिसका उद्देश्य देश में तीव्र गति से आर्थिक विकास को बढ़ावा देना और गरीबी कम करना है।
  • विनिर्माण क्षमता में सुधार और इज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए शुरू की गई पहल
  • GST के रूप में एक राष्ट्र एक कर प्रणाली कारपोरेट कर की सबसे कम दरें और आयकर मूल्यांकन एवं अपील के लिए फेसलेस व्यवस्था।
  • वित्तीय क्षेत्र के विकास के लिए भारत सरकार की पहल – (विदेशी)
  • अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र के लिए एकीकृत प्राधिकरण उदार प्रत्यक्ष निवेश ( DFI) व्यवस्था इन्फ्राट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट और रियल स्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट जैसे निवेश साधनों के लिए उपयुक्त नीति व्यवस्था
  • इंसॉल्वेंसी एंड वैकप्सी कोड (IBC) का कार्यान्वयन, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण ( DBT) के माध्यम से वित्तीय सशक्तिकरण और Ru-Pay कार्ड एवं भीम यूपीआई जैसी फिनटेक आधारित भुगतान प्रणाली।
  • इस वार्ता में भारत में विदेशी विश्वविद्यालयों के परिसरों की स्थापना हेतु राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रमुख बिंदुओं पर भी प्रकाश डाला गया है।

      भारतीयों का न्यूनतम बॉडी मास इंडेक्स

  • बॉडी मास इंडेक्स ( BMI) – BMI की गणना किसी व्यक्ति की ऊंचाई और वजन के आधार पर की जाती है। इसके लिए व्यक्ति वजन को किलोग्राम, ऊंचाई मीटर के वर्ग में विभाजित किया जाता है।

फार्मूला= वजन (kg) / ऊंचाई ( मीटर)2

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा निर्देश के अनुसार सामान्य BMI 18 .5 – 24.9 के बीच रहता है।
  • यदि BMI 25 या अधिक हो तो वजन के रूप में तथा 30 या इससे अधिक हो तो मोटापे के रूप में देखते हैं।
  • भारत में 19 वर्षीय की BMI 20.1 है। भारतीय लड़कियों के लिए औसत BMI 20.2 है।

     भारत में BMI के कारण

  • भारत जैसे विकासशील देशों में पोषण संबंधी दोहरा बोझ देखने को मिलता है जहां एक तरफ अति शोषण की स्थिति, वहीं दूसरी और कुपोषण की समस्या भी देखने को मिलती है।
  • भारत में विकासशील देशों की तुलना में मोटापे तथा अधिक वजन की समस्या कम देखने को मिलती है।

टेलीकॉम क्षेत्र के लिए लाइसेंस इन प्रणाली

  • भारत में टेलीकॉम लाइसेंस मुख्य रूप से भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम 1885 और भारतीय वायरस बेस टेलीग्राफ अधिनियम 1933 के तहत प्रदान किया जाता है।
  • जून 2012 के लाइसेंस इन ढांचे को सरल बनाने और सेवा क्षेत्र में वन नेशन वन लाइसेंस के निर्माण के प्रयास के उद्देश्य से राष्ट्रीय दूर संरचना नीति जारी की गई थी।

   लागू करने से संबंधित सुझाव

  • मौजूदा लाइसेंस की वैधता तक लाइसेंस का कार्ड अनिवार्य स्थानांतरण नहीं होना चाहिए।
  • विशेष रूप से पिछले 10 वर्षों में किए गए निवेश के लिए एक स्पष्ट मुआवजे से संबंधित कार्य प्रणाली की गणना की जानी चाहिए।
  • दूरसंचार क्षेत्र के खराब वित्तीय स्वास्थ्य के अंतर्निहित मुद्दे का समाधान किया जाना चाहिए।
  • सरकार द्वारा प्रोत्साहन प्रदान करने, नियामक लागत को कम करने, मौजूदा सेवा प्रदाताओं को उचित नीति और वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करने की आवश्यकता है।

    आगे की राह

  • दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा असमूहीकरण को न तो आवश्यक और न हीं वांछनीय कहा गया है।
  • ऐसे बदलाव की आवश्यकता है,जिनके लिए व्यवसायिक मॉडल को उस समय फिर से आकार देना पड़ता है जब मौजूदा निवेश पहले से पूरी तरह से पुनर्प्राप्त  नहीं होते है।
  • इसलिए एक अन्य लाइसेंसिंग ढांचे की सिफारिश या इसे लागू करने के बजाए इस क्षेत्र में मौजूद अंतर्निहित मुद्दों को संशोधित करने की आवश्यकता है ताकि अस्पष्टता और अतिरिक्त चुनौतियों का सामना किया जा सके।

भविष्य की महामारीया और उनकी रोकथाम

  चर्चा में क्यों? 

 जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं के लिए अंतर सरकारी विज्ञान नीति मंच द्वारा भविष्य की महामारीयों के संबंध में एक रिपोर्ट जारी की गई है।

  प्रमुख बिंदु

  • उपलब्ध आंकड़े की माने तो कोरोनावायरस महामारी वर्ष 2018 की स्पेनिश इनफ्लुएंजा महामारी के बाद पिछली एक सदी में आने वाली छठवी महामारी है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मार्च 2020 में कोविड-19 को महामारी घोषित किया।
  • रिपोर्ट में कहा गया कि वर्तमान महामारी की उत्पत्ति का प्रमुख स्रोत जानवर है जबकि अन्य महामारीओं की तरह यह भी पूर्णत: मानवीय गतिविधियों से प्रसारित हो रही है।
  • 70% से अधिक बीमारियां जूनोटिक हैं और 30% भूमि उपयोग परिवर्तन, कृषि विस्तार व शहरीकरण के कारण होती हैं।
  • अवैधानिक मानवीय गतिविधियों को रोकना इसका प्रमुख उपाय है।

       आर्कटिक क्षेत्र में मिथेन रिसाव

     चर्चा में क्यों?

     हाल ही में रूस और स्वीडन के साझा नेतृत्व में बने वैज्ञानिकों के एक दल ने आर्कटिक क्षेत्र में पूर्वी साइबेरिया सागर के तट के निकट मिथेन गैस रिसाव के प्रमाण मिलने की पुष्टि की है।

     प्रमुख बिंदु

  • गौरतलब है कि आर्कटिक क्षेत्र की ढलानो के तलछट में बड़ी मात्रा में जमी हुई मिथेन और कुछ अन्य गैसे भी पाई जाती हैं जिन्हें हाइड्रेट्स के रूप में जाना जाता है।
  • वैज्ञानिकों ने रूस के निकट लापतेव सागर मे भी 350 मीटर की गहराई में उच्च स्तर पर मीथेन के मिलने की पुष्टि की गई है।
  • मिथेन में वायुमंडल को गर्म करने की क्षमता कार्बन डाइऑक्साइड की तुलना में बहुत अधिक होती है।
  • द यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजी सर्वे ने अप्रत्याशित जलवायु परिवर्तन के लिए आर्कटिक के हाइड्रेट्स की अस्थिरता को चार सबसे गंभीर स्थितियों में एक बताया था।
  • इस अस्थिरता का सबसे गंभीर कारण पूर्वी आर्कटिक में गर्म अटलांटिक धाराओं के प्रवेश को माना जा रहा है।
  • इस समस्या को रोकने के उपायों में पेरिस समझौते का अनुसरण किया जाए तथा ग्रीन डिल की अवधारणा को भी माना जाए।

असम के मिया और उनकी चार-चपोरी संस्कृति

  • असम के चार-चपोरी इलाके के निवासियों की संस्कृति एवं विरासत को प्रदर्शित करने हेतु एक मिया संग्रहालय की स्थापना के प्रस्ताव पर विवाद।
  • श्रीमत संकरदेव कलाक्षेत्र गुहावटी परिसर में मिया संग्रहालय बनाने के मुद्दे पर लोगों ने आपत्ति व्यक्त किया है।
  • उनके अनुसार इस परिसर में अन्य संस्कृति को सम्मिलित नहीं किया जा सकता है।
  • उल्लेखनीय है कि मियां एक ऐसा समुदाय है जिनका असम में कई बार पलायन हुआ है। इसी तरह चार एक तैरता हुआ द्वीप होता तथा चपोरी बाढ़ प्रभावित नदी तट के निकटवर्ती निचले इलाके होते हैं।

TRP (Television rating point)

  • TRP मानदंडों की समीक्षा हेतु शशि शेखर वेम्पटी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन।
  • TRP विपणन एवं विज्ञापन एजेंसियों द्वारा किसी कार्यक्रम अथवा चैनल को देखने वालों की गणना करने हेतु उपयोग किए जाने वाले मापक होते हैं।
  • भारत में TRP को Brodcost audience research council द्वारा वार ओ मीटर का उपयोग करके रिकॉर्ड किया जाता है।
  • वार ओ मीटर को चयनित परिवारों के टीवी सेट में लगा दिया जाता है।
  • उल्लेखनीय है कि BARC का गठन 2010 में हुआ। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा इसे 2015 में पंजीकृत किया गया।

लुहरी जल विद्युत परियोजना

  • यह परियोजना हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और शिमला जिलों में सतलज नदी पर स्थित है। इसकी क्षमता 210 मेगावाट की है।
  • मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) ने इस परियोजना के लिए ₹56 करोड़ के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना

  • वर्ष 2019 में आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा इस परियोजना की परिकल्पना की गई थी।
  • इस पुनर्विकास परियोजना में एक नए संसद भवन का निर्माण प्रस्तावित है। इसके साथ ही एक केंद्रीय सचिवालय का भी निर्माण किया जाएगा।
  • इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक 3 किलोमीटर लंबे राजपथ में भी परिवर्तन प्रस्तावित है।
  • इस क्षेत्र में विभिन्न मंत्रालयों व उनके विभागों के लिए कार्यालयों का भी निर्माण किया जाएगा।

परियोजना की लागत

  • इस पुनर्विकास परियोजना में लगभग 20 हजार करोड रुपए व्यय होने की संभावना है।

NOTE- वर्तमान में नई दिल्ली में सेंट्रल विस्टा में राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, उत्तर और दक्षिण ब्लॉक, इंडिया गेट, राष्ट्रीय अभिलेखागार शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *