भारत ब्राजील द्विपक्षीय बैठक आयोजित
- यह बैठक विदेश मंत्री एस जयशंकर और ब्राजील के समकक्ष के बीच हुई।
मुद्दे
- भारत ब्राजील सामरिक साझेदारी को मजबूत करना।
- स्वास्थ्य सेवा में सहयोग, आपूर्ति श्रृंखला लचीलापन
- साइबर सुरक्षा इत्यादि।
- उन्होंने भारत की UNSC की आगामी सदस्यता
- G4 की भूमिका और UNSC में भारत की प्राथमिकताओं जैसे मुद्दे पर भी चर्चा की।
- दोनों देशों ने किसी भी रूप में आतंकवाद की निंदा की और ऐसे मुद्दों से निपटने में अपने सहयोग की पुष्टि की।
ब्राजील के बारे में
- यह दक्षिण अमेरिका और लैटिन अमेरिका दोनों में सबसे बड़ा देश है।
- क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा देश है और छठवां सबसे अधिक आबादी वाला देश।
- राजधानी – ब्राजीलिया। , मुद्रा – ब्राज़ीलियाई रियाल है।
- भारत और ब्राजील ब्रिक्स संगठन का हिस्सा है।
- राष्ट्रपति – जायर बोल्सनारो।

कश्मीर केसर “जीआई टैग” को बढ़ावा देने के लिए ई-आक्शन पोर्टल
- जम्मू कश्मीर सरकार ने देश भर में कश्मीर केसर के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एक ई-नीलामी पोर्टल शुरू किया है।
- इसका मुख्य उद्देश्य कश्मीर केसर की गुणवत्ता खरीदने के लिए देश भर के खरीददारों को एक मंच प्रदान करना है।
- यह जम्मू और कश्मीर के कृषि विभाग द्वारा भारत अंतरराष्ट्रीय कश्मीर ट्रेनिंग सेंटर के सहयोग से बनाया गया।
कश्मीर केसर
- इसकी खेती जम्मू और कश्मीर के करवा (उच्च भूमि) क्षेत्र में पुलवामा ,बड़गांव, किश्तवाड़ और श्रीनगर जिले में की जाती हैं।
- यह सौंदर्य प्रसाधन और औषधि प्रयोजनों के लिए उपयोग किया जाने वाला एक प्रसिद्ध मसाला है।
- यह समुद्र तल से 16 मीटर से 18 मीटर की ऊंचाई पर खेती की जाती है।
- यह मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं। लाछा केसर, मोगरा केसर, और गुच्छी केसर।

IRCTC – 12 दिसंबर से भारत दर्शन यात्रा शुरू किया
- आईआरसीटीसी ने 12 से 18 दिसंबर तक हैदराबाद और सिकंदराबाद से भारत दर्शन भारत यात्रा आयोजित करने की योजना बनाई है।
- यह श्रीरंगम में रंगनाथस्वामी मंदिर, तंजावुर में बृहदेश्वर मंदिर, रामेश्वरम में अरुल्मिगु रामनाथ स्वामी मंदिर, मदुरै और कन्याकुमारी में मीनाक्षी मंदिर को कवर करेगा।
- यह छह- रात और सात दिवसीय दौरा होगा।
भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम
- यह भारत सरकार की एक मिनी रत्न कंपनी है।
- यह भारतीय रेलवे की एक सहायक कंपनी है जो खानपान, पर्यटन और ऑनलाइन टिकट संचालन का काम संभालती है।
- इसने लखनऊ – नई दिल्ली के बीच भारत की पहली निजी ट्रेन “तेजस एक्सप्रेस” शुरू की है।

मिशन सागर – II
- भारत ने मिशन सागर-II के हिस्से के रूप में जिबूती को खाद्य सहायता प्रदान की है, जिसमें उसने 50 मेट्रिक टन भोजन प्रदान किया है।
- मिशन सागर-II के तहत, आई एन एस एरावत सूडान, दक्षिण सूडान, जिबूती और एट्रिया को कोविड-19 महामारी और प्राकृतिक आपदाओं के खिलाफ लड़ाई में भोजन सहायता प्रदान करेगा।
- मिशन सागर का शुभारंभ हिंद महासागर क्षेत्र के देशों को कोविड-19 संबंधित सहायता देने के लिए 10 मई 2020 को किया गया।
जिबूती
- यह अफ्रीका के पूर्वी भाग में स्थित हार्न ऑफ अफ्रीका का हिस्सा हैं।
- यह स्वेज नहर के प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है।
- यह सोमालिया ,इथियोपिया, इरिट्रिया, लाल सागर और अदन की खाड़ी के साथ एक सीमा साझा करता है।
- जिबूती शहर की राजधानी है और जिबूती फ्रैंक जिबूती की मुद्रा है।
- इस्माइल उमर गुलेह वर्तमान राष्ट्रपति है।
- चीन ने जिबूती में अपना पहला विदेशी सैन्य अड्डा 2017 में खोला।
- भारत प्रेक्षक के रूप में जिबूती आचार संहिता में शामिल हो गया है।

SCO शिखर सम्मेलन 2020
- 10 नवंबर 2020 को शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन काउंसिल आफ स्टेट 2020 के आभासी 20वें शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने की।
- भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
- यह वर्चुअल प्रारूप में आयोजित पहला सम्मेलन था।
- 2017 में पूर्ण सदस्य बनने के बाद भारत ने तीसरी बैठक में भाग लिया था।
- ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन 2021 में एस सी ओ की अध्यक्षता ग्रहण करेंगे।
- इस शिखर सम्मेलन में 16 दस्तावेजों को अपनाया गया है।
- मौजूदा SCO शिखर सम्मेलन में सभी 8 SCO सदस्य देशों – रूस, भारत, चीन, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के प्रमुखों ने भाग लिया है. 04 पर्यवेक्षक राज्यों – ईरान, अफगानिस्तान, मंगोलिया और बेलारूस के प्रमुख भी इस SCO शिखर सम्मेलन में भाग लिया था।
महत्व
- मास्को घोषणापत्र को अपनाने के साथ ही यह SCO शिखर सम्मेलन समाप्त होने की उम्मीद है.
- SCO से द्वितीय विश्व युद्ध की 75 वीं वर्षगांठ,
- कोविड -19, डिजिटल अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने, इंटरनेट पर वैश्विक आतंकवाद के प्रसार का मुकाबला करने के साथ ही नशीली दवाओं के खतरों का मुकाबला करने सहित विभिन्न मुद्दों पर बयान देने की उम्मीद है.
SCO के बारे में
- सचिवालय – बीजिंग ( चीन)
- महासचिव – व्लादीमीर इमामोविच नोरोव

‘प्रोजेक्ट एयर केयर’
सन्दर्भ
- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुड़गांव में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए ‘Project Air Care’ का अनावरण किया है।
- वायु गुणवत्ता में सुधार करने के लिए 65 विंग ऑग्मेंटेशन एयर प्यूरीफाइंग यूनिट्स (WAYU) को गुड़गांव के उच्च वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) वाले क्षेत्रों में स्थापित किया जाएगा।
- इन एयर प्यूरीफायर को सीएसआईआर-एनईईआरआई CSIR-NEERI (Council of Scientific & Industrial Research-National Environmental Engineering Research Institute), IIT (Indian Institute of Technology) Bombay द्वारा विकसित किया गया है। यह परियोजना गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA और GSK (GlaxoSmithKline) कंज्यूमर हेल्थकेयर के बीच एक सार्वजनिक-निजी साझेदारी के तहत शुरू की गई है।
- महत्वपूर्ण तथ्य-
- हरियाणा राजधानी: चंडीगढ़
- हरियाणा के राज्यपाल: सत्यदेव नारायण आर्य
- हरियाणा के मुख्यमंत्री: मनोहर लाल खट्टर
- हरियाणा उत्सव / मेला: सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय मेला, पिंजौर विरासत महोत्सव, गोपाल-मोचन मेला, मसानी मेला, गुग्गा नौमी महोत्सव
- हरियाणा नृत्य: धमाल, घूमर, गुग्गा, खोरिया, लूर, फाग.

वर्ल्ड काइंडनेस डे: 13 नवंबर
- हर साल 13 नवंबर को वर्ल्ड काइंडनेस डे यानि विश्व दयालुता दिवस मनाया जाता है।
- यह दिन सकारात्मक ऊर्जा और दया के सामान्य धागे पर केंद्रित समुदाय में अच्छे कामों को उजागर करने के लिए।
- विश्व दयालुता मूवमेंट द्वारा 1998 में पहली बार विश्व दयालुता दिवस मनाया गया था।
- वर्ष 2020 के विश्व दयालुता दिवस का विषय दयालुता है: The World We Make – Inspire Kindness.

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 2020
- National Ayurveda Day: साल 2016 से हर साल धन्वंतरि जयंती के दिन राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया जाता है।
- इस वर्ष 5 वां आयुर्वेद दिवस 13 नवंबर, 2020 को मनाया जा रहा है।
- इस वर्ष का ‘आयुर्वेद दिवस’ COVID-19 महामारी के प्रबंधन में आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका पर केंद्रित है।
- इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 नवंबर को गुजरात और राजस्थान में बनाए गए दो आयुर्वेद संस्थानों, गुजरात के जामनगर में आयुर्वेद शिक्षण और अनुसंधान संस्थान (Institute of Teaching and Research in Ayurveda) और राजस्थान के जयपुर में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (NIA) का उद्घाटन करेंगे।

Team rudra
Abhishek Kumar Verma
Amarpal Verma
Krishna
Yograj Patel
anil Kumar Verma
Rajeev Kumar Pandey
Prashant Yadav
Dr.Sant lal
Sujata Singh
Anand Yadav
Geography team mppg college ratanpura mau
Surjit Gupta
Saty Prakash Gupta
Shubham Singh
Akhilesh Kumar
Sujit Kumar Prajapti