Current affairs 6 August 2020

शिक्षा पर कोविड-19 महामारी का प्रभाव

  • हाल में UN की एक रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 के आर्थिक परिणामों के परिणाम स्वरूप अगले वर्ष लगभग 24 मिलियन बच्चों पर स्कूल न लौट पाने का खतरा उत्पन्न हो गया है।

   रिपोर्ट संबंधी प्रमुख बिंदु

  • रिपोर्ट में कहा गया है कि शिक्षा प्रणाली पर कोविड-19 के प्रभाव के कारण शैक्षिक वित्त – पोषण का अंतर एक – तिहाई तक बढ़ सकता है।
  • शिक्षण संस्थानों के बंद होने के कारण विश्व की तकरीबन 94% छात्र आबादी प्रभावित हुई है तथा निम्न मध्यम आय वाले देशों में यह संख्या 99 % है।
  • कोविड-19 के कारण शिक्षा प्रणाली में मौजूद असमानता को और अधिक बढ़ावा मिला है।

  प्रभाव

  • इस महामारी का सर्वाधिक प्रभाव लड़कियों व महिलाओं पर देखने को मिल सकता है,स्कूल बंदी के कारण बाल विवाह व लिंग आधारित हिंसा के प्रति लोग अधिक संवेदनशील हो जाएंगे।
  • बच्चों के साथ भी होने वाले अपराधों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकता है।
  • एक अनुमान के अनुसार,विश्व के अधिकांश निम्न व मध्यम आय वाले देशों में शिक्षा बजट और गुणवत्ता युक्त शिक्षा के सतत विकास लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आवश्यक राशि के बीच लगभग 148 बिलियन डालर का अंतर है, जो ⅔ गुना और अधिक बढ़ सकता है।

  भारत में शिक्षा की वर्तमान समस्याएं

  • पर्याप्त अनुसंधान की कमी-वर्तमान में जीडीपी का 0.6% ही अनुसंधान पर खर्च किया जा रहा है।
  • लैंगिक विभाजन
  • कौशल आधारित शिक्षा का अभाव
  • खराब अवसंरचना और सुविधाएं
  • रोजगारोन्मुखी शिक्षा की कमी

  सरकार के प्रयास

  सर्व शिक्षा अभियान – (2001) 86वें संविधान संशोधन द्वारा 6 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए प्राथमिक शिक्षा को एक मौलिक अधिकार के रूप में नि:शुल्क व अनिवार्य बना दिया गया (2002)

तेजस्विनी कार्यक्रम – किशोरी व युवा महिलाओं के कौशल विकास के लिए।

  • उच्च शिक्षा वित्तपोषण एजेंसी (HEFA)
  • राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान ( RUSA) – इसके अंतर्गत उच्च शिक्षा के बजट को तीन गुना बढ़ा दिया गया।
  • राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क ( NIRF) – इसके द्वारा गुणवत्ता व प्रतिस्पर्धा में सुधार किया जा रहा है।
  • SWAYAM पोर्टल – यह एक परस्पर संवादात्मक शिक्षा कार्यक्रम है जो सर्वश्रेष्ठ संकायों द्वारा संचालित है। ( 2 मिलियन लाभार्थी)
  • इंम्प्रिंट ( IMPRINT) – शोध व नवाचार को बढ़ावा देने के लिए।
  • एकलव्य मॉडल विद्यालय – अनुसूचित जनजाति समुदायों हेतु आवासीय विद्यालय।

   अल्पसंख्यक समुदायों के समावेशी विकास हेतु प्रमुख प्रावधान

  • सीखो और कमाओ
  • उस्ताद
  • गरीब नवाज कौशल विकास योजना
  • नई मंजिल
  • नई रोशनी
  • बेगम हजरत महल गर्ल्स स्कॉलरशिप।

वन भूमि का गैर वानिकी में परिवर्तन

  चर्चा में क्यों?

  • वन एवं पर्यावरण के लिए कानूनी पहल(LIFE) नामक एक कानूनी फर्म के अनुसार पिछले 3 वर्षों में वन भूमि के विभिन्न परियोजनाओं हेतु सिफारिश से वनावरण एवं वृक्षावरण के % में लगातार गिरावट।

   वन भूमि का परिवर्तन-शीर्ष राज्य

  • सड़कों का निर्माण-गुजरात, महाराष्ट्र
  • पारेषण लाइने -झारखंड, उत्तराखंड
  • रेलवे लाइन निर्माण-झारखंड, उड़ीसा

   प्रमुख बिंदु

  • ऐसे प्रस्तावो की अस्वीकृत दर मात्र 2.35 % रही।
  • गैर वानिकी उपयोग के सबसे अधिक प्रस्ताव उड़ीसा से आए हैं।
  • मेघालय में सबसे कम वन भूमि का गैर वानिकी में परिवर्तन हुआ है।

     वन भूमि परिवर्तन की प्रक्रिया – चरण

  • वन सलाहकार समितियां अथवा क्षेत्रीय अधिकार प्राप्त समितियां
  • पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा अंतिम रूप से निर्णय

  चिंता के कारण

  • सबसे अधिक प्रस्ताव सघन वन (58%) से संबंधित थे।

  घनत्व के आधार पर वनों का सामान्य वर्गीकरण

  • अत्यधिक सघन वन-घनत्व 70% से अधिक
  • मध्यम सघन वन – 40 से 70%
  • खुले वन- 10से 40%

उच्च शिक्षा वित्तपोषण एजेंसी (HEFA)

  चर्चा में क्यों?

  • HEFA ने JNU को नए शैक्षणिक भवनों, छात्रावासों तथा अनुसंधान केंद्रों के निर्माण के लिए 455.02 करोड रुपए अनुदान दिए।

  HEFA – तथ्य

  • MHRD (91%) तथा केनरा बैंक( 9%) का संयुक्त उपक्रम।
  • कंपनी अधिनियम 2013 के अंतर्गत NBFC-NDके रूप में पंजीकृत।

  उद्देश्य

  • शोध एवं विकास (R and D) में भारत को उत्कृष्ट बनाना। RISE-2022 (2018-19का बजट) एक इसी तरह की पहल है।
  • शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने में संस्थानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना।

  वित्तियन का माध्यम

  • CSR के रूप में
  • निजी/कारपोरेट इक्विटी
  • बांड जारी करके
  • सरकार

अयोध्या में राम मंदिर की नागर वास्तुकला

  चर्चा में क्यों?

  • अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण नागर शैली के अनुसार होगा।

  मंदिर वास्तुकला की नागर शैली

  • उत्तर भारत की प्रमुख मंदिर निर्माण शैली
  • मंदिर का निर्माण उची बेदी (जगती) पर
  • गर्भगृह तथा मंडप के शिखर की स्थापना
  • गर्भ गृह के चारों तरफ प्रदक्षिणा पथ का निर्माण
  • नागर शैली में आमतौर पर विस्तृत चहार दीवारी अथवा प्रवेश द्वार नहीं होते हैं।
  • गर्भ गृह की सीध में मुख्य देवता का वाहन स्थापित किया जाता है।

  नागर शैली की उपशैलियां 

  • उड़ीसा शैली
  • खजुराहो शैली
  • सोलंकी शैली

अंटार्कटिका महाद्वीप में बढ़ती मानवीय गतिविधियां

  संदर्भ

  • हाल ही में शोधकर्ताओं के एक दल द्वारा अंटार्कटिका महाद्वीप में मानवीय गतिविधियों के कारण बंजर भूमि के संकुचन से संबंधित अध्ययन किया गया है।

  प्रमुख बिंदु

  • शोधकर्ताओं के दल द्वारा इस अध्ययन में अंटार्कटिका महाद्वीप के दो मुख्य चिंताओं को रेखांकित किया गया।

1-अंटार्कटिका क्षेत्र के निर्जन/बंजर क्षेत्र तेजी से कम हो रहे हैं।

2-जैव विविधता पर अतिरिक्त दबाव बना हुआ है।

  शोध के बिंदु

  • शोध के अनुसार महाद्वीप के 99.6% क्षेत्र को अभी भी जीवन रहित/निर्जन क्षेत्र माना जा सकता है। लेकिन इस क्षेत्र में जैव विविधता अभी भी विद्यमान है।
  • अंटार्कटिका महाद्वीप का अपरिवर्तित आदिम क्षेत्र मानव हस्तक्षेप से मुक्त एक बहुत छोटे क्षेत्र को कवर करता है जो मानवीय गतिविधियों से क्षीण हो रहा है।
  • अध्ययन के अनुसार महाद्वीप पर 16% क्षेत्र की पहचान की गई है जो पक्षियों के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है।

  आगे की राह

  • शुरुआती आंकड़ों/ तथ्यों एवं बाढ़ के परिणाम के आधार पर स्पष्ट होता है कि अंटार्कटिका महाद्वीप के संरक्षण के लिए तीव्र गति से कार्यवाही करने के लिए काफी अवसर विद्यमान हैं।
  • अध्ययन में प्रयुक्त बड़े डेटा समूहों/बेस का उपयोग उन सूचनात्मक प्रश्नों के लिए गहरी समझ/दृष्टिकोण प्रदान करेगा जो पर्यावरण नीति निर्माताओं के समक्ष लंबे समय से कठिनाई उत्पन्न करते हैं।

क्लैडोनोटस भास्करी (Cladonotus Bhaskari)

  • हाल ही में क्रोएशिया एवं जर्मन शोधकर्ताओं ने श्रीलंका के सिंहराजा वर्षा वनों से 116 वर्षों में “ट्विग हाॅपर” (Twig Hopper) की एक नई प्रजाति Cladonotus Bhaskari की खोज की।
  • इसका नामकरण “केरल वन अनुसंधान संस्थान (KFRI)” के एक युवा संरक्षण जीव विज्ञानी एवं टिड्डी विशेषज्ञ “धनेश भास्कर” के नाम पर रखा गया है।
  • शोध पत्रिका जुटाक्सा में प्रकाशित हुआ था।

थेनजोल गोल्फ रिजॉर्ट परियोजना (Thenzawl Golf Resort Project)

  • 4 अगस्त 2020 को केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने “स्वदेश दर्शन योजना” के तहत इस परियोजना का उद्घाटन किया।
  • यह विश्वस्तरीय परियोजना ‘मिजोरम’ राज्य में निर्मित किया जा रहा है।
  • थेनजोल में गोल्फ कोर्स को कनाडा की सबसे बड़ी कंपनी “ग्राहम कुक एंड एसोसिएट्स” द्वारा डिजाइन किया गया है।
  • “न्यू इको टूरिज्म इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट” के तहत 92.25 करोड रुपए की राशि स्वीकृत है।

भारत में गोल्फ पर्यटन

  • गोल्फ पर्यटन के लिए काफी संभावनाएं हैं क्योंकि यहां जलवायु गोल्फ के लिए अत्यधिक अनुकूल है।
  • भारत में 230 से अधिक गोल्फ कोर्स मौजूद हैं।
  • भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय देश में “गोल्फ कोर्स पर्यटन” के विकास और बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से प्रयास कर रहा है।

एनजीसी 2899 (NGC 2899)

  • हाल ही में खगोलविदो ने अंतरिक्ष मे “इथेरियल पंखों” (Ethereal wings) की फहराती हुई एक इंटरस्टेलर घटना देखी। अंतरिक्ष में यह अनोखा प्रकाश एक ” उच्च सममित गैस नेबुला” के कारण दिखाई दिया जिसे NGC 2899 के रूप में जान गया।

Important facts

  • इस तस्वीर को शिक्षा और सार्वजनिक आउटरीच के प्रयोजनों के लिए ‘यूरोपीय दक्षिणी वेधशाला (ESO)” के “कॉस्मिक जेम्स प्रोग्राम” के हिस्से के रूप में कैप्चर किया गया था।
  • ESO के “वेरी लार्ज टेलीस्कोप” के माध्यम से खगोलविदों ने पृथ्वी से 3000 से 6500 प्रकाश वर्ष दूर तितली की तरह दिखने वाले चमकते हुए गैसीय विशाल बुलबुले की तस्वीर को रिकॉर्ड किया जिसका निर्माण हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के अणुओं से हुआ जो लगभग 10000 डिग्री सेंटीग्रेड तक गर्म होते हैं।
  • NGC 2899 को “वेरी लार्ज टेलीस्कोप” द्वारा केवल दक्षिणी गोलार्ध से देखा जा सकता है जो चिली में अवस्थित है।

NOTE

  • नेबुला की खोज ब्रिटिश खगोल शास्त्री जान हर्शेल ने 1835 में की थी।

अमोनियम नाइट्रेट

  • हाल ही में लेबनान की राजधानी बेरुत में अमोनियम नाइट्रेट के कारण शक्तिशाली विस्फोट हुआ।
  • अमोनियम नाइट्रेट एक रंगहीन, गंधहीन क्रिस्टलीय पदार्थ है। यह जल में अत्यधिक घुलनशील है, जल में घुली अमोनियम नाइट्रेट के घोल को गर्म करने पर “नाइट्रस ऑक्साइड” (लाफिंग गैस) में बदल जाता है।
  • आमतौर पर उर्वरक के रूप में प्रयोग किया जाता है।
  • जब अमोनियम नाइट्रेट को इंधन तेलों के साथ संयुक्त किया जाता है तो शक्तिशाली विस्फोटक का निर्माण करता है।
  • कभी इसका प्रयोग विद्रोही समूहो जैसे तालिबान द्वारा भी किया जाता है।
  • कृषि में अमोनियम नाइट्रेट को उर्वरक के रूप में प्रयोग किया जाता है और नमी के कारण एवं मृदा में जल्दी घुल जाता है जिससे मृदा में नाइट्रोजन के  स्तर में वृद्धि होती है जो पौधे के विकास के लिए महत्वपूर्ण होती है।

NOTE

  • वर्ष 2013 में टेक्सास तथा 2001 में फ्रांस के टूलूूज शहर में रासायनिक संयंत्र में विस्फोट का कारण अमोनियम नाइट्रेट था।
  • 1995 में USA के आकलोहामा सिटी हमले में बम के रूप में प्रयोग किया गया था।
  • लेबनान, पश्चिमी एशिया का एक देश है। यह उत्तर पूर्व में सीरिया, दक्षिण में इजरायल और पश्चिम में भूमध्य सागर से घिरा है।

परिवार पहचान पत्र (PPP)

• हरियाणा सरकार द्वारा नागरिकों को विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आरंभ किया।

प्रमुख विशेषताएं

  • PPP पूरे परिवार को एक विशिष्ट पहचान प्रदान करेगा और इसमें शीर्ष पर परिवार के मुखिया का नाम होगा। परिवार में नए सदस्य का नाम उसके जन्म के ठीक बाद PPP में जोड़ा जाएगा और लड़की की शादी के बाद उसका नाम ससुराल के PPP में हस्तांतरित किया जाएगा।

महत्व

  • PPP का उद्देश्य हरियाणा में सभी परिवारों का एक प्रामाणिक सत्यापित और विश्वसनीय डाटा बेस तैयार करना है। सभी कल्याणकारी योजनाओं को जोड़ा जाएगा, ताकि हर परिवार को सभी सरकारी योजनाओं के लाभ विश्वसनीयता के साथ मिल सके।

इब्राहिम अल्काजी

  • 4 अगस्त 2020 को 94 वर्ष की उम्र में निधन।
  • “राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय” के निदेशक पद पर थे इस दौरान गिरीश कर्नाड के “तुगलक” और धर्मवीर भारती के “अंधयुग” जैसे सुप्रसिद्ध नाटकों का निर्माण किया।
  • जन्म 18 अक्टूबर 1925 को महाराष्ट्र के पुणे शहर में।
  • नई दिल्ली में आर्ट हेरीटेज गैलरी की शुरुआत की।

शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर

  • 5 अगस्त 2020 को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री का 88 वर्ष में निधन
  • मेडिकल कॉलेजों में परीक्षाओं के परिणाम के साथ छेड़खानी के आरोप में 1985-86 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

एक मास्क – अनेक जिंदगी अभियान

  • मध्य प्रदेश सरकार ने नागरिकों में मास्क के प्रति जागरूकता पैदा करने और उन्हें मास्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक नगरीय निकाय में 1 से 15 अगस्त तक जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
  • साथ ही मास्क एकत्रित करने के लिए “मास्कबैक” भी बनाए जाएंगे।

प्रधानमंत्री जन-धन योजना (PMJDY)

  • नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भारत सरकार के “राष्ट्रीय वित्तीय समावेशन” संबंधी PMJDY के तहत खोले गए खातों की संख्या 40.05 करोड़ हो गई है।
  • इस योजना के तहत जमा कुल राशि 1.50 लाख करोड़ रुपए से भी अधिक है।

NOTE

  • योजना की शुरुआत- 28 अगस्त 2014
  • उद्देश्य- देश के आम नागरिकों को बैंकिंग सुविधाओं की सार्वभौमिक पहुंच प्रदान करना
  • PMJDY वित्तीय समावेशन संबंधी एक राष्ट्रीय मिशन है, जिसमें देश के सभी परिवारों के व्यापक वित्तीय समावेशन हेतु दृष्टिकोण अपनाया गया है।

न्यायिक अवमानना बनाम वाक् स्वतंत्रता

  चर्चा में क्यों? 

     हाल ही में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण के द्वारा उनके विरुद्ध न्यायिक अवमानना की कार्यवाही के तहत उच्चतम न्यायालय में 142 पृष्ठों वाला हलफनामा दायर किया गया।

  प्रमुख बिंदु

    यह मामला प्रशांत भूषण द्वारा किए गए ट्वीट, जिसमें वैश्विक महामारी (कोविड-19) के दौरान दूसरे राज्यों से पलायन कर रहे कामगारों के मामले में सर्वोच्च न्यायालय के रवैये की तीखी आलोचना की गई है।

  न्यायिक अवमानना

  • किसी न्यायालय की गरिमा तथा उसके अधिकारों के प्रति अनादर प्रदर्शित करना, न्यायिक आदेशों की अवहेलना करना तथा उनका पालन सुनिश्चित न करना।
  • भारत में न्यायिक अवमानना का कानून स्वतंत्रता पूर्व से विद्यमान है।

 वैधानिक अधिकार 

  • अनुच्छेद – 129 सर्वोच्च न्यायालय को और अनुच्छेद-215 उच्च न्यायालयों को अवमानना पर दंडित करने की शक्ति प्रदान करती है।
  • न्यायालय की अवमानना अधिनियम-1971 इसे वैधानिक समर्थन प्रदान करता है।

  न्यायिक अवमानना में शामिल है

  • संपूर्ण न्यायपालिका या अलग-अलग न्यायाधीशों के खिलाफ आरोप लगाना।
  • न्यायालय के निर्णय व कार्य में बाधा उत्पन्न करना।
  • न्यायाधीशों के आचरण पर किसी भी तरह के अपमानजनक हमले करना।

  शामिल नहीं है

  • न्यायिक कार्यवाही की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।
  • न्यायिक आदेश की युक्तिसंगत निष्पक्ष आलोचना करना।

  दंड – अवमानना पर 6 महीने के लिए सामान्य जेल या ₹2000 तक का अर्थदंड या दोनों शामिल है।

  चिंता का विषय – अनुच्छेद-19 नागरिकों को वाक एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रदान करता लेकिन न्यायिक अवमानना अधिनियम 1971 न्यायालय की कार्य प्रणाली के विरुद्ध अभिव्यक्ति पर रोक लगाता है।

आगे की राह – न्यायपालिका को दो परस्पर विरोधी सिद्धांतों अर्थात अनुच्छेद- 19(1) (a) तथा न्यायालय की अवमानना की शक्ति को संतुलित करने की दिशा में प्रयास करना चाहिए।

        आंध्र प्रदेश हेतु तीन राजधानियां

    हाल ही में राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना ( तीन राजधानियों के गठन से संबंधित) पर आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा 14 अगस्त तक के लिए रोक लगा दी गई है।

  प्रमुख बिंदु – राज्य सरकार द्वारा आंध्र प्रदेश विकेंद्रीकरण एवं सभी क्षेत्रों का समावेशी विकास अधिनियम 2020 तथा आंध्र प्रदेश राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण ( निरसन) अधिनियम 2020 द्वारा तीन राजधानी निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया गया।

   1- अमरावती – विधायी राजधानी।

   2- विशाखापत्तनम – कार्यकारी राजधानी।

   3- कुर्नूल – न्यायिक राजधानी।   

  तीन राजधानियों की आवश्यकता

  1- राज्य के अन्य हिस्सों की उपेक्षा करते हुए एक विशाल राजधानी शहर बनाना अनुपयुक्त है। विभिन्न क्षेत्रों का समान रूप से विकास सुनिश्चित करना।

  2- जस्टिस बी.एन. श्रीकृष्णन समिति के सिवारामाकृष्णन समिति तथा जी .एन. राव समिति द्वारा विकेंद्रीकरण का सुझाव।

  लागू करने में समस्या 

  •  समन्वय और क्रियान्वयन संबंधी आशंका।
  • परिवहन लागत और समय।

  एक से अधिक राजधानी वाले राज्य – 

   1- महाराष्ट्र – मुंबई, नागपुर (शीतकालीन सत्र)

   2- हिमाचल प्रदेश – शिमला, धर्मशाला (शीतकालीन)

   3- जम्मू कश्मीर – श्रीनगर, जम्मू

अमेरिका और टिकटॉक

  • भारत द्वारा टिकटॉक और अन्य एप्स पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा के बाद अमेरिका भी इसी प्रकार की कार्रवाई पर विचार कर रहा है।
  • इस संबंध में अमेरिका ने भी सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है।
  • वाइट डांस (Byte Dance) इंटरनेट कंपनी ,जिसके पास टिकटॉक का मालिकाना हक है , पर अमेरिका दबाव बना रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट को मालिकाना हक सौंप दें।
  • जनवरी 2020 तक विश्व में टिकटॉक के पास कुल 800 मिलियन से भी अधिक उपयोगकर्ता थे।

Note – 

  • भारत में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 69 (A) का प्रयोग करते हुए चीन द्वारा निर्मित और संचालित 59 एप्स को प्रतिबंधित कर दिया।

      H1B वीजा धारकों के संघीय अनुबंधों में नियोजन के खिलाफ ट्रंप का कार्यकारी आदेश

  •  हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा संघीय एजेंसियों द्वारा H1B वीजा धारकों को नौकरी देने से रोकने संबंधी कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए गए हैं। साथ ही में अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा H1B वीजा धारकों के साथ ‘कॉन्ट्रैक्ट’ और ‘ सब – कॉन्ट्रैक्ट ‘ करने से बचने को कहा है।

      H1B वीजा क्या है

  • यह एक गैर-प्रवासी वीजा होता है, जो किसी विदेशी  नागरिक व कामगार को अमेरिका में काम करने के लिए 6 साल के लिए जारी किया जाता है।
  • इस बीजा के लिए कर्मचारी को स्नातक होने के साथ-साथ किसी एक क्षेत्र विशेष में विशेषज्ञ भी होना आवश्यक है।
  • H1B वीजा में से लगभग 70% वीजा भारतीय नागरिकों को दिए जाते हैं।

     भारतीयों की चिंता

  • 23 जून को ट्रंप प्रशासन द्वारा वर्ष 2020 के अंत तक H1B तथा अन्य प्रकार के विदेशी श्रम वीजा को निलंबित कर दिया गया था।
  • यह नया कार्यकारी आदेश संघीय एजेंसियों के साथ अनुबंध पर कार्य कर रही भारतीय कंपनियों के कर्मचारियों को भी प्रभावित करेगा।

                      Team rudra

    Abhishek Kumar Verma

    Amarpal Verma

    Krishna

    Yograj Patel 

    anil Kumar Verma

    Rajeev Kumar Pandey

    Prashant Yadav

    Dr.Sant lal 

    Sujata Singh

Geography team mppg college  ratanpura mau

  • Surjit Gupta
  • Saty Prakash Gupta 
  • Shubham Singh 
  • Akhilesh Kumar
  • Sujit Kumar Prajapti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *